Posts

Showing posts from May, 2021

मां

 मैडम !आपकी इंग्लिश भाषा पर पकड़ बहुत अच्छी है |अपने सहकर्मी द्वारा कहे गए ये शब्द सुनकर मुझे अत्यंत गौरवान्वित महसूस  हुआ  एवं मैंने उस को धन्यवाद कहा |परंतु अंग्रेजी भाषा में मेरी दक्षता का श्रेय ना तो पूर्ण रूप से मुझे जाता है और ना ही मेरे अध्यापक -अध्यापिकाओं को| इसका सम्पूर्ण श्रेय जाता है तो सिर्फ मेरी मां को|  ऐसा हरगिज़ नहीं है  कि अंगरेजी भाषा का ज्ञान मुझे मेरी मां से प्राप्त हुआ हो, क्योंकि मेरी मां की स्वयं  की शिक्षा-दीक्षा हिंदी माध्यम से ही पूर्ण हुई थी परंतु ,मेरी अंग्रेजी में दक्षता के पीछे मेरी मां का ही हाथ है| रूढ़िवादिता एवं पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ पड़ोसी एवं रिश्तेदार मां से अक्सर कहा करते थे कि ,क्यों अपनी लड़की को इतने महंगे अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाती हो ?क्यों नहीं उसको भी मोहल्ले की अन्य लड़कियों की तरह  हिंदी माध्यम के सरकारी स्कूल में भेजती? जहां शिक्षा शुल्क भी कम है |तब मेरी मां उनसे सिर्फ यह कहती कि वह अपने बेटे और बेटी में कोई भेदभाव नहीं करती एवं जिस तरह की शिक्षा दीक्षा उन्होंने अपने दोनों बेटों के लिए सुनिश्चित की थी...

स्नेह

 अचानक से आंख खुली तो नज़र सीधे दीवार पर लगी हुई घड़ी पर जाकर  टिकी | बाप रे ! सुबह का 9:30 बज रहा था, बगल में देखा तो भतीजी भी सोई पड़ी थी  | रोजाना तो  भैया  सुबह 7:30 बजे ही उसे उठा दिया करते थे |फिर आज अभी तक क्यों सोई पड़ी है? सहसा मस्तिष्क में ख्याल आया   कि कहीं इसलिए तो नहीं कि मेरी नींद में खलल ना पड़े, क्योंकि आज मेरा मायके में आखिरी दिन है  |कल तो मुझे ससुराल चले जाना है और वहां की जीवन शैली के अनुरूप ही अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करनी है |यह एक भाई का स्नेह ही है जो जताया नहीं जा सकता है, सिर्फ एक बहन के द्वारा महसूस ही किया जा सकता है|